Doordrishti News Logo

दंपती गिरफ्तार,शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

  • युवक की हत्या का मामला
  • परिजन का अस्पताल में धरना
  • हत्या में किसी अन्य के शामिल होने का भी जता रहे संदेह

जोधपुर,दंपती गिरफ्तार,शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम। शहर के झालामंड क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार को अपनी पत्नी संग मिलकर चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-जैसलमेर ट्रेक पर पहली बार चली इलेक्ट्रिक मालगाड़ी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दंपती को देर रात तक गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण आरंभिक तौर पर मृतक द्वारा अपनी भाभी के बारे में अपशब्द कहने को लेकर बताया गया है। इधर आज शव का एमडीएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

परिजन ने धरना दिया और कहा कि हत्या में कोई भी शामिल है,पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे। मुआवजे की भी मांग रखी है। दोपहर तक पुलिस और परिजन एमडीएम मोर्चरी पर मौजूद थे।

एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि झालामंड निवासी 24 वर्षीय जगदीश पुत्र मदनलाल सरगरा की उसके चचेरे भाई पिंटू उर्फ चिंटू ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी।

घटनाक्रम के अनुसार रात के समय आरोपी पिंटू उर्फ चिंटू,उसकी पत्नी बसंती ने मिलकर जगदीश को अपने साथ किसी काम के बहाने बाइक पर बिठाकर कुड़ी होद की तरफ लेकर गए। जहां पहले विवाद किया फिर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे जगदीश बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, मगर जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई।

एसीपी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हत्या की वजह मृतक जगदीश द्वारा अपने चचेरे भाई पिंटू उर्फ चिंटू को उसकी पत्नी बसंती के बारे मे अपशब्द कहे जाना सामने आया है। वह उसकी पत्नी को लेकर अनर्गल बातें बोलता था। जिस वजह से वह आहत था। आज प्री प्लान के तहत पति पत्नी दोनों ने मिलकर जगदीश को कुड़ी होद की तरफ लेकर गए जहां धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

एसीपी राजपुराोहित ने बताया कि आरोपी पिंटू उर्फ चिंटू और उसकी पत्नी बसंती को रात में दस्ययाब कर लिया गया। आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026