Doordrishti News Logo

ऑन लाइन ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर गृहणी से 31.25 लाख की ठगी

  • वाट्सएप पर मैसेजिंग और कॉलिंग से हो गई शिकार
  • ठग ने फोन बंद किया

जोधपुर,ऑन लाइन ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर गृहणी से 31.25 लाख की ठगी। शहर के भगत की कोठी पाली रोड पर रहने वाली एक गृहणी के साथ शातिर ने ऑन लाइन टेड्रिंग एप के माध्यम से निवेश के नाम पर 31.25 लाख की ठगी कर ली। अब शातिर ने फोन बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें – रेलवे ओबीसी एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

पीडि़त महिला ने पुलिस की शरण ली और अब भगत की कोठी थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। भगत की कोठी 1 क-3 विस्तार योजना में रहने वाली रितुसिंह पत्नी शक्ति सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वे गृहणी है और सितंबर महिने में उन्होंने न्यूवामा वैल्थ में ऑनलाइन टेड्रिंग एप से ट्रेडिंग शुरू की थी।

न्यूवामा वैल्थ एन्ड इवेस्ट लिमिटेड के द्वारा ट्रेडिंग उनके वाट्सएप से बातचीत एवं चैटिंग की गई। उनके फोन पर यू-ट्युब चैनल पर विज्ञापन ट्रेडिंग सिखाने का आया। तब लिंक पर क्लिक करके वाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया तथा फिर वाट्सएप पर ट्रेडिंग सिखाते रहे। ग्रुुप मेंबर्स ने बताया कि इंवेस्ट करने पर 16 सौ प्रतिशत का लाभ चार महिने में देेंगे।

पीडि़त रितुसिंह के अनुसार उन्होंने एप पर वाट्सएप के जरिए शातिरों को अलग अलग बैंक एकाउंट से 31.25 लाख रुपए भेज दिए। यह क्रम 16 अक्टूबर तक चलता रहा। आखिरकार शातिरों ने अपना फोन बंद कर दिया।

अब न्यूवामा वैल्थ एण्ड इंवेस्टमेंट लिमिटेड एनवीएम प्रो के खिलाफ धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इसमें अब अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026