Doordrishti News Logo

सात माह की बच्ची को मां लावारिश छोड़ गई,पुलिस ने मेडिकल करवा बालिका गृह भिजवाया

जोधपुर,सात माह की बच्ची को मां लावारिश छोड़ गई,पुलिस ने मेडिकल करवा बालिका गृह भिजवाया।शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र रामतलाई के पास में सूने स्थान पर कपड़ों लिपटी मासूम बच्ची मिली।

यह भी पढ़ें – उपराष्ट्रपति का दो दिवसीय जोधपुर जयपुर दौरा 26-27 को

बच्ची के रोने की आवाज पर लोग एकत्र हो गए और बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और उसे मेडिकल करवाने के साथ बालिका गृह भिजवाया। बच्ची पूर्ण स्वस्थ है। बच्ची सात- आठ माह की है।

संदेह है किसी मजदूर महिला ने बच्ची को लावारिश छोड़ दिया। मां व पिता की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मंडोर थाने की सबइंस्पेक्टर अरूणा चौधरी ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे मंडोर स्थित रामतलाई क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के कपड़े में लिपटे होने की जानकारी मिली। इस पर वे वहां पहुुंची। क्षेत्र के पार्षद ओमप्रकाश की तरफ से उन्हें सूचना दी गई थी।

बच्ची सात आठ महिने की है। बच्ची को लेकर बाद में सीडब्लूसी से संपर्क किया गया। बाद में मंडोर सेटेलाइट अस्पताल में बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। वह बिलकुल स्वस्थ है।

एसआई अरूणा चौधरी ने बताया कि बच्ची को बाद में बालिका गृह भिजवाया दिया गया। उन्होंने आशंका जताई कि यह बच्ची किसी मजदूर परिवार की हो सकती है। अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बच्ची के मां पिता का भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026