Doordrishti News Logo

रेलवे ओबीसी एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

जोधपुर,रेलवे ओबीसी एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन की वर्ष 2024 की द्वितीय अनौपचारिक बैठक डीआरएम पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें – फिजीशियन का महाकुंभ राजऐपीकोन 26-27 को

डीआरएम ऑफिस सभा कक्ष में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने ओबीसी समुदाय से संबंधित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नियमानुसार उनके समाधान की मांग उठाई।

बैठक में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने ओबीसी समुदाय के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए तथा इस संबंध में नियमित संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक संयोजक मंडल कार्मिक अधिकारी/प्रभारी अभिषेक गांधी ने बताया कि बैठक के दौरान 42 पुराने तथा 41नए कुल 83 मदों पर चर्चा के पश्चात 22 मदों का तत्काल निष्पादन सुनिश्चित किया गया तथा शेष मदों का निर्धारित अवधि में निपटान सुनिश्चित करने हेतु संबंधितों को अवगत कराया गया। अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी/प्रभारी अभिषेक गांधी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026