Doordrishti News Logo

कर्मचारी को टक्कर मार फरार हुई कार

डांगियावास टोल प्लाजा पर हिट एंड रन

जोधपुर,कर्मचारी को टक्कर मार फरार हुई कार। डांगियावास टोल प्लाजा पर तेज गति से आई एक कार वहां तैनात कर्मचारी को टक्कर मारकर फरार हो गई। कार इतनी स्पीड में थी कि मौके पर मौजूद दूसरे टोलकर्मी नंबर तक देख नहीं पाए।

यह भी पढ़ें – जयंती पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरोसिंह शेखावत को किया याद

हादसे में टोलकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। इस संबंध में उसके बड़े पिता के लडक़े ने डांगियावास थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि एकोलासी सुरोठ (करौली) निवासी सुखवीर सिंह जाट की ओर से रिपोर्ट दी गई है।

इसमें बताया कि वह और उसके चाचा का लडक़ा दीपक दोनों डांगियावास टोल पर काम करते हैं। पिछले तीन महीने से वे इसी टोल पर तैनात हैं।

सोमवार रात दोनों टोल पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच स्पीड में आई एक कार टोल के बैरिकेड को तोड़ती हुई उसके भाई को टक्कर मारकर फरार हो गई। सुखवीर ने बताया कि कार इतनी स्पीड में थी कि चंद सेकेंड में ही वह टोल से काफी दूरी पर जा चुकी थी। टोल मैनेजर विकास ने बताया कि तीन महीने पहले ही ये टोल शुरू हुआ है। दीपक की हालत गंभीर है और उसका इलाज एम्स में चल रहा है।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026