तस्करी का आरोपी फरार मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर,तस्करी का आरोपी फरार मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय कारागार में मिली अवांछित सामग्री,केस दर्ज

एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी नाडी के पीछे फींच लूणी निवासी दिनेश विश्रोई उर्फ कालू पुत्र हीराराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया।

18 जुलाई 22 को केरू 12 मील पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त मिला था। जिसमें पुलिस ने 171 कट्टों से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इमसें चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। मगर दिनेश विश्रोई उर्फ कालू को नामजद कर उसकी तलाश चल रही थी।

वह इसमें मुख्य आरोपी है। जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि आरोपी प्रतापगढ़ एवं निंबाहेड़ा में भी मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चल रहा है। चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था।