Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के बालेसर में शुक्रवार को एक ज्वैलर की दुकान में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को शराब पिलाकर नशे की हालत में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कारण बालिका बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों के हाथ-पांव फूल गए और वे उसे दुकान में ही छोड़ बाहर निकल गए।

Markets closed in protest against rape

ग्रामीणों ने बालिका को दुकान में बेहोशी की हालत में देख तुंरत पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। इसमें से एक युवक पूर्व में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर आया हुआ है।

घटना के विरोध में आज उटांबर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों में से एक युवक पूर्व में बालिका को धमका कर तीन-चार बार दुष्कर्म कर चुका था। कल इसने धमका कर बालिका को एक दुकान में बुलवा लिया। साथ में अपने एक दोस्त को भी मिला लिया। दोनों ने पहले बालिका को जबरन शराब पिलाई। नशा चढऩे पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को उल्टियां होना शुरू हो गई और वह बेहोश हो गई। इससे डर कर दोनों दुकान के बाहर निकल गए लेकिन किसी ग्रामीण ने दुकान में बेहोश पड़ी लड़क़ी को देख लिया।

शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद वह किसी काम से बाहर गई थी। हिरासत में लिए गए दो में से एक युवक पूर्व में एक साठ वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले में चालान पेश किया जा चुका है और वह इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। पीड़िता को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका आज मेडिकल किया गया। महिला पुलिस अधिकारी ने उसके बयान दर्ज किए। बयान में बालिका ने अपने साथ हुई घटना पुलिस के समक्ष बयां की है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026