Doordrishti News Logo

बेटे को फंदे पर लटके मां ने देखा, अस्पताल लाने पर मृत बताया

जोधपुर,बेटे को फंदे पर लटके मां ने देखा,अस्पताल लाने पर मृत बताया। झंवर स्थित लूणावास चारणान गांव में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसे फंदे पर लटके मां ने देखा। तब उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – पकड़ा गया विधवा से दुष्कर्म का आरोपी,झुंझुनुं से दस्तयाब कर जोधपुर लाए

झंवर पुलिस ने बताया कि लूणावास चारणान निवासी सुखाराम पुत्र रूपाराम मेघवाल ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई केवलराम ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। उसके फंदे पर लटके जाने की जानकारी मां को हुई तो वह चिल्लाई और तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसने आत्महत्या किस कारण की इस बारे में पता नहीं चला है।

अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी
देवनगर पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी मोहम्मद अख्तर पुत्र फकीर मोहम्मद की बाइक 13 सितम्बर की रात को उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इसी तरह महामंदिर पुलिस के अनुसार चांदपोल चोका निवासी दंत चिकित्सक अक्षय दवे पुत्र सुशील दवे की बाइक महामंदिर थाना क्षेत्र में एक नमकीन की दुकान पावटा सी रोड से मंगलवार को चोरी हो गई।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026