Doordrishti News Logo

सर्व वंचित समाज ने निकाली धन्यवाद महारैली,जताया सुप्रीम कोर्ट का आभार

जोधपुर,सर्व वंचित समाज ने निकाली धन्यवाद महारैली,जताया सुप्रीम कोर्ट का आभार। मारवाड़ की धरा से सर्व वंचित समाज द्वारा एक साथ एक स्वर में सुप्रीम कोर्ट की जय जयकर का नारा लगा कर जालोरी गेट से कलेक्टर कार्यालय तक शांतिपूर्वक महारैली का आयोजन कर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें – शादी कार्यक्रम में होटल के कमरे से सोने की अंगूठी गायब

ग़ौरतलब है कि 1 अगस्त को दिए गए ऐतिहासिक फैसला जिसमें अतिदलितों का पक्ष लेते हुए आरक्षण वर्गीकरण की व्याख्या कर आरक्षण से वंचित अति दलित समाज के लिए आरक्षण में उप- वर्गीकरण का जो फैसला दिया। इस फैसले का सर्व वंचित समाज जोधपुर ने स्वागत करते हुए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करने के लिए आज जालोरी गेट से कलेक्ट्रेट तक महारैली का आयोजन किया।

कलेक्टर कार्यालय पहुँचने के बाद प्रतिनिधि मण्डल द्वारा जिला कलेक्टर के मार्फत प्रधानमंत्री एवं मुख्यंमत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण में उप-वर्गीकरण के निर्णय को शीर्घ लागू करने एवं आरक्षण उप- वर्गीकरण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधीन गठित होने वाली सर्वे कमेठी द्वारा किए जाने वाले सर्वे में सर्व वंचित समाज जोधपुर के एक प्रतिनिधि को शामिल करने आदि की मांगें रखी गई।

इस धन्यवाद महारैली में वाल्मीकि, भील,सांसी,नट,धोबी,नायक आदि वंचित समाज की एकजुटता दिखाई दी।डॉ रूपचंद धारीवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण उप- वर्गीकरण को लेकर जो निर्णय दिया गया वो ऐतिहासिक है,जो अति दलितों के विकास में अहम भूमिका का निर्वाहन करेगा। बताया कि आरक्षण उपवर्गीकरण का निर्णय सर्व वंचित समाज के पिछड़ते भविष्य को ध्यान में रखते किया गया सर्वश्रेष्ठ निर्णय है। जो समग्र विकास की नई परिपाटी को इंगित कर रहा है। जिसके सुदूरगामी सुखद परिणाम होगें।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले से सर्व वंचित समाज में नई ऊर्जा का बीज फूटा है जो वंचित समाज की आने वाली पीढिय़ों के लिए राजनीतिक,आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर प्रगति के नव अवसर प्रदान करने वाला होगा।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026