Doordrishti News Logo

राजस्थान हाईकोर्ट नया परिसर के कोर्ट रूम में लगी आग,फाइलें जली

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट नया परिसर के कोर्ट रूम में लगी आग,फाइलें जली। शहर के पाली रोड झालामंड के नजदीक राजस्थान हाईकोर्ट नया परिसर में बुधवार की अलसुबह कोर्ट रूम में आग लग गई। आग से फाइलों को नुकसान पहुंचने के साथ साइड का एक दरवाजा जलकर नष्ट हो गया। बासनी और शास्त्रीनगर से पहुंची तीन दमकल ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें – नौ माह से फरार पांच हजार के इनामी को पकड़ा

बासनी फायर स्टेशन प्रभारी बंशीदास के अनुसार बुधवार की अलसुबह सवा छह बजे हाईकोर्ट नया परिसर में आग की सूचना मिली। गेट संख्या 3 के पास में कोर्ट रूम संख्या 2 में यह आग लगी थी। संभवत: शार्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। सूचना मिलने के साथ ही फायरमैन दौलाराम विश्रोई,अशोक जावा,रामजीत,वाहन चालक विशाल,विजेंद्र,अंकित एवं अमित आदि वहां पहुंचे।

शास्त्रीनगर से एक और बासनी से दो दकमलें वहां पहुंची थी। आग से कई फाइल भी जल गई व इंफ्रास्ट्रक्चर को भी आग से नुकसान हुआ है। सुबह सवा नौ बजे तक आग पर पूर्ण काबू किया जा सका।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026