Doordrishti News Logo

जहरीले जंतु के काटने से एक की मौत,मर्ग दर्ज

जोधपुर,जहरीले जंतु के काटने से एक की मौत,मर्ग दर्ज। एक अधेड़ की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। इस संबंध में लूणी पुलिस ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें – जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत मंगलवार को जोधपुर आयेंगे

थाने में दी रिपोर्ट में बालोतरा के सिवाणा थानान्तर्गत मोकलसर निवासी भरत कुमार पुत्र राजूराम वादी ने पुलिस को बताया कि गत सात सितम्बर को उसके काका भंवरलाल पुत्र किशनाराम वादी को एक जहरीले जंतु ने काट लिया था।

तबीयत बिगडऩे पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts: