Doordrishti News Logo

जेआईए के चुनाव सोमवार 23 सितम्बर को

जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरु

जोधपुर,जेआईए के चुनाव सोमवार 23 सितम्बर को।जेआइए के वार्षिक चुनाव हेतु चुनाव प्रक्रिया 5 सितम्बर से शुरु हो गई। एसोसिएशन की गत 17 अगस्त 2024 को सम्पन्न कार्य कारिणी बैठक में वर्ष 2024-26 (दो वर्ष) के लिए पांच पदाधिकारियों व 14कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु पूर्व अध्यक्ष एसएन. भार्गव को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया था।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने सूरसागर में किया रूट मार्च

गुरुवार को चुनाव अधिकारी एसएन भार्गव द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई। चुनाव अधिकारी एस एन भार्गव ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार एसोसिएशन कार्यालय से नामांकन पत्र सोमवार 9 सितम्बर से प्राप्त कर व भर कर उस दिन से 14 सितम्बर को दोपहर 1 बजे तक एसोसिएशन कार्यालय में चुनाव पेटी में डाल सकते हैं।16 सितम्बर को सांय 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। तत्पश्चात् योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी।

जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पांच पदाधिकारियों व 14 कार्य कारिणी सदस्यों के चुनाव का मतदान आवश्यक होने पर सोमवार 23 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से सांय 3 बजे तक एसोसिएशन सभागार में होगा।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025