Doordrishti News Logo

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रमो का आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

जोधपुर,अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रमो का आयोजन। अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत जोधपुर ग्रामीण व फलोदी जिले में ब्लॉक स्तर पर कई कार्यक्रम किए गए। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध,पोस्टर व वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – पीपाड़ में असंतुलित होकर पलटी निजी बस,बच्चे की मौत

उपनिदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम बिश्नोई ने बताया कि इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम आपसी समझ और शांति के लिए बहुआषी शिक्षा साक्षरता को बढावा देना रखी गयी है।

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता
उन्होने बताया कि असाक्षरता समाज के लिए चुनौती,बहुभाषायी शिक्षा में साक्षरता व उसका महत्व, बालिका शिक्षा की वर्तमान स्थिति व भविष्य, डिजिटल साक्षरता का महत्व, फायदे,नुकसान आदि मुद्दों पर स्कूली बालक-बालिकाओं के मध्य वाद विवाद,पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रविवार,8 सितम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम विशिष्ट पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक वि‌द्यालय शास्त्रीनगर जोधपुर में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा तथा महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026