Doordrishti News Logo

इलेक्ट्रिक दुकान से सामान चुराने वाला कर्मचारी और उसका साथी गिरफ्तार

जोधपुर,इलेक्ट्रिक दुकान से सामान चुराने वाला कर्मचारी और उसका साथी गिरफ्तार। शहर की महामंदिर पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक की दुकान से सामान चुराने वाले पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो दिन पहले दुकानदार की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

यह भी पढ़ें – चांदपोल स्थित सिद्धेश्वर गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर हुए विभिन्न आयोजन

महामंदिर पुलिस ने बताया कि मामले में महेंद्र गहलोत ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी दुकान महेंद्र इलेक्ट्रॉनिक में काम करने वाले हेमंत उर्फ जीतू ने कई बार सामान चुरा लिया था। पता लगने पर उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने अब प्रकरण में अशोक कॉलोनी माता का थान निवासी हेमंत उर्फ जीतू भाटी व उसके साथी नागौरी गेट थाने के सामने भील बस्ती निवासी सूरज भाटी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। सामान बरामदगी के प्रयास जारी है।

Related posts: