Doordrishti News Logo

चोरों ने बंद मकान में सैंध मारकर कुछ नहीं छोड़ा,नगदी जेवरात और कपड़े तक ले गए

जोधपुर,चोरों ने बंद मकान में सैंध मारकर कुछ नहीं छोड़ा,नगदी जेवरात और कपड़े तक ले गए। निकटवर्ती मथानिया के जुगत सिंह नगर में एक बंद मकान में चोरों ने 3-4 सितंबर की रात में बड़ी सैंधमारी करते हुए वहां से नगदी, जेवर और कपड़ों के साथ सारा सामान चुरा ले गए। पीडि़त को भाई ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। इस पर वह घर पहुंचा और अब पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – फुलेरा-जोधपुर ट्रेक पर पहली बार इलेक्ट्रिक लोको से दौड़ी ट्रेन

मथानिया पुलिस ने बताया कि मामले में मथानिया के बावरला स्थित जुगतसिंह नगर में चंपालाल पुत्र खेताराम माली रहता है। जो फलोदी के होपारड़ी में कृषण कार्य करता है और वहीं पर रहता है। उसका मकान जुगतसिंह में सूना और बंद पड़ा रहता है।

3-4 सितंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा सैंध लगाने की जानकारी उसके भाई की तरफ से दी गई। तब पीडि़त चंपालाल घर पहुंचा। वहां से अज्ञात चोर 2 तोला सोने की कंठी,70तोला चांदी की पायजेब,48 हजार की नगदी के साथ सारे कपड़े आदि सामान चुराकर ले गए। इस बारे में अब मथानिया पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। केस दर्ज किया गया है।

Related posts: