Doordrishti News Logo

जोधपुर शहर व देहात महिला कांग्रेस का सावन महोत्सव आज

जोधपुर,जोधपुर शहर व देहात महिला कांग्रेस का सावन महोत्सव आज।जोधपुर शहर व देहात महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार दोपहर 1 बजे सरदारपुरा डी रोड स्थित मोटर मर्चेंट में हॉल में ‘सावन महोत्सव- 2024’ का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न खान-पान की स्टॉल्स,मिस मिसेज सावन,तंबोला,डांस सहित विभिन्न तरह के अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें-भीतरी शहर में असामाजिक तत्वों ने किया शिवलिंग खंडित,लोगों में रोष

पूर्व शहर विधायक व शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीषा पंवार ने बताया कि दोपहर एक से शाम 5 बजे तक चलने वाले सावन महोत्सव में पासिंग ऑफ अम्ब्रेला गेम,डांस, बेस्ट सावन ड्रेस के साथ कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी।

महिला कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने वाली सभी युवा व महिला कार्यकर्ताओं के लिए डांस से लेकर सावन परिधानों तक के अलग-अलग ग्रुप तैयार किए गए हैं।