प्रधानमंत्री ने उन्नत बीज किया देश को समर्पित,सुपर फूड जोधपुर का राजगीरा-2

जोधपुर,प्रधानमंत्री ने उन्नत बीज किया देश को समर्पित,सुपर फूड जोधपुर का राजगीरा-2 ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) पूसा में 109 उन्नत बीजों की किस्में जारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने इन नई फसल किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते हुए कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर जोर दिया। इनमें कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से विकसित किस्म जोधपुर राजगीरा-2 को शामिल है।

यह भी पढ़ें – उप मुख्यमंत्री ने किया बिलाड़ा उप परिवहन कार्यालय का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलेट्स के महत्व पर भी चर्चा की और बताया कि लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खाद्य की बढ़ती मांग पर भी चर्चा की। वैज्ञानिकों ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव अनुसार अप्रयुक्त फसलों को मुख्य धारा में लाने के लिए काम कर रहे हैं। जारी की गई 109 किस्मों में से 61फसलों की हैं,जिसमें 34 खेती और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय की ओर से विकसित राजगीरा की किस्में आरएमए 4 व आरएमए 7 चिह्नित की गई थी।

कृषि अनुसंधान केंद्र मंडोर,कृषि विश्वविद्यालय के परियोजना अधिकारी व सह आचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि 2 अगस्त को सेंट्रल सब कमिटी आन क्रॉप स्टैण्डर्ड नोटिफिकेशन एंड वैरायटी रिलीज फॉर एग्रीकल्चर क्रॉप्स की 92 वीं मीटिंग नई दिल्ली में हुई,जिसमें जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय की जोधपुर राजगीरा-1 व जोधपुर राजगीरा-2 किस्मों को विमोचित किया गया था। इसमें से जोधपुर राजगीरा-2 को राष्ट्र को समर्पित किस्मों में शामिल किया गया है। इस किस्म को उपयोग में लेने से कुपोषण में कमी के साथ ये किसानों की आय बढ़ाने में भी बहुत लाभदायक है।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025