Doordrishti News Logo

दलित महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल,पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी की तलाश

जोधपुर,दलित महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल,पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी की तलाश।निकटवर्ती लुणावास गांव में खेत जोतने से मना करने पर एक दलित महिला को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। महिला को काफी चोटें आई हैं। महिला के साथ हुई मारपीट का पूरा वीडियो सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति खेत में खड़ी महिला को रॉड से पीट रहा है। घटना जोधपुर जिले के झंवर थाना क्षेत्र की है। पीडि़त महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके साथ की गई मारपीट का वीडियो पुलिस को उपलब्ध करवाया है।

यह भी पढ़ें – स्वाधीनता दिवस को देखते हुए हाई अलर्ट,24 घंटे अधिकारी व जवान मुस्तैद रहेंगे

पुलिस के अनुसार लूणावास खारा गांव निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के पास ही उसका खेत है। शनिवार दोपहर तीन बजे गांव में रहने वाला दुर्गसिंह पुत्र उगमसिंह बिना अनुमति के अपना ट्रैक्टर पीडि़ता के खेत में डालकर जोतने लगा। पीडि़ता,उसकी बहू व पोता-पोती ने उसे खेत जोतने से मना किया। इस पर दुर्गसिंह गुस्सा गया और ट्रैक्टर में पड़ी एक रॉड से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीडि़ता भागी तो पीछा कर पीटा 
पीडि़ता के साथ हुई मारपीट का पूरा वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी और उसका ट्रैक्टर खेत में नजर आ रहा है। आरोपी पीडि़ता को किसी रॉड से बुरी तरह से पीट रहा है और पीडि़ता इसका विरोध जता रही है। मारपीट से बचने के लिए पीडि़ता भागती हुई नजर आ रही है और आरोपी उसके पीछे भाग रहा है। यह पूरा वीडियो खेत के बाहर खड़ी पीडि़ता की पोती ने बनाया।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026