Doordrishti News Logo

जीवन की हर विधा में भारतीयों ने दुनिया में मनवाया लोहा-शेखावत

जोधपुर,जीवन की हर विधा में भारतीयों ने दुनिया में मनवाया लोहा-शेखावत।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जीवन की हर विधा,ज्ञान, विज्ञान,खेल और अर्थ में भारतीयों ने पूरी दुनिया में अपने पुरुषार्थ, परिश्रम,मेधा और प्रयास से लोहा मनवाया है। भारत को वर्तमान का भारत बनाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों ने बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है।

यह भी पढ़ें – माध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर लघु रुद्राभिषेक संपन्न

रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह में शेखावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के मंच पर आकर अपने आप ही जोश बढ़ जाता है। छात्रों और तरुणाई के साथ काम करते हुए एक नई ऊर्जा का समावेश प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में महसूस करता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के निर्माण से समाज का निर्माण,समाज के निर्माण से राष्ट्र का निर्माण होता है। हमारा विद्यार्थी वर्ग अपने दायित्व को महसूस करे और आने वाले समय में विकसित होते भारत में,भारत के निर्माण में,अपनी भूमिका का निर्वहन करे,इसदृष्टिकोण से यह संगठन खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन और मेरे कर्म की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से हुई है।

विद्यार्थी परिषद ने की तरक्की
शेखावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की 1949 से लगभग 75 साल की यात्रा पूरी हो चुकी है। इस 75 वर्ष के कालखंड में भारत ने निश्चित रूप से बहुत प्रगति की है। नित्य-प्रतिदिन इस तरह के अनेक अवसर आते हैं, जब हम गर्व कर सकते हैं कि हम भारतीय हैं। अभी पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेल में हमें अनेक भारतीयों ने सम्मानित महसूस करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं,क्योंकि हमें एक ऐसे समय में विद्यार्थी परिषद के साथ काम करते हुए भारत का जिम्मेदार नागरिक होने का सौभाग्यपूर्ण अवसर मिला है,जब भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जैसा अवसर आजादी की लड़ाई के समय था,जैसा बदलाव उस समय भारत में हो रहा था,ठीक उसी तरह का सौभाग्यपूर्ण अवसर आज हमारी पीढ़ी के पास में है,जब भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। भारत विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

युवा पीढ़ी अभिनंदन की पात्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी ने जिम्मेदारी के साथ शिक्षा प्राप्त कर देश की वर्तमान आवश्यकताओं को समझकर अपने आपको नियोजित किया है। वे निश्चित रूप से अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। हम सबके पास बहुत बड़ा अवसर आया है। प्रधानमंत्री का यह संकल्प कि हम आने वाले 25 साल में विकसित भारत बनाएंगे। भारत जो विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है,यह विश्व भी स्वीकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें – उप मुख्यमंत्री ने किया बिलाड़ा उप परिवहन कार्यालय का शुभारंभ

भारत सबसे तेज से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश 
शेखावत ने कहा कि भारत सबसे तेज से बढ़ती अर्थव्यवस्था,सबसे तेजी से आत्मनिर्भर होता देश,सबसे तेजी में खेती में आगे बढ़ता देश, सबसे तेज गति से ज्ञान-विज्ञान में आगे बढऩे वाला देश, दुनिया की टेक्निकल कैपिटल और दुनिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सबसे तेजी से बढऩे वाला देश है। समारोह में स्थानीय विधायक पब्बाराम विश्नोई भी उपस्थित थे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026