Doordrishti News Logo

उप मुख्यमंत्री ने किया बिलाड़ा उप परिवहन कार्यालय का शुभारंभ

विकसित भारत व राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार

जोधपुर,उप मुख्यमंत्री ने किया बिलाड़ा उप परिवहन कार्यालय का शुभारंभ। उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को बजट घोषणा को कार्यरूप देते हुए उप जिला परिवहन कार्यालय बिलाड़ा का शुभारंभ अस्थाई भवन किया। यह कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया।

यह भी पढ़ें – आशियाना अमरबाग महिला ग्रुप के सावन उत्सव में थिरकी महिलाएं

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन से प्रेरणा लेकर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हित में पेपर लीक गिरोह के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए एसआईटी का गठन किया गया। जिसकी बदौलत अभी पेपर लीक के मामलों में 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को स्वच्छ एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवा रही है।

डॉ बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध करवा रही है। पेट्रोल एवं डीजल की दरें भी कम की हैं,जिसका लाभ सभी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

उन्होंने ने कहा बजट में सभी वर्गों के उत्थान के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश के
सर्वस्पर्शी एवं समावेशी बजट से विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत उप जिला परिवहन कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सराहना की। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पोंधे लगाकर हरियालो राजस्थान के संकल्प को साकारित करने का आह्वान किया।

उन्होंने बिलाड़ा शहर में शौर्य स्मारक पर वीर जवानों कोश्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए जागरूकता रैली तिरंगायात्रा में भाग लिया। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

पाली सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र उन्नति के नए आयाम छू रहा है।उन्होंने बजट घोषणा में मारवाड़ जंक्शन में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति के लिए मुख्य मंत्री भजन लाल का आभार व्यक्त किया।

विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि बजट घोषणा में बिलाड़ा को नवीन कन्या महाविद्यालय एवं उप जिला परिवहन कार्यालय की सौगात मिली है। उन्होंने उप जिला परिवहन कार्यालय की घोषणा का एक महीने में क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल एवं उप मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास की प्रमुख मांगें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच के न्यूरो इंटरवेंशन लैब हुआ जटिल आपरेशन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामनारायण डूडी,पूर्व राजस्व मंत्री मिश्रीलाल चौधरी,नगरपालिका अध्यक्ष रूप सिंह परिहार,प्रधान प्रगति कुमारी खेजडला,अतिरिक्त जिला कलक्टर सीमा कविया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह,प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जोधपुर जेपी बैरवा,प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पाली अर्जुन सिंह राठौड़,उपखंड अधिकारी मृदुला शेखावत सहित जन प्रतिनिधिएवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026