Doordrishti News Logo

आगामी त्योहारों को देखते हुए भीतरी शहर में पुलिस का रूट मार्च

जोधपुर,आगामी त्योहारों को देखते हुए भीतरी शहर में पुलिस का रूट मार्च। आगामी दिनों में शहर में पर्व और त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अभी से सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखनी शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह भीतरी शहर के कई इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च किया।

अपने शहर के आमजन से जुड़ी खबर अवश्य पढ़ें-  बीआरटीएस बसों के पहिए थमे,चालकों ने सौंपी चाबी

एसीपी केंद्रीय मंगलेश चूडावत ने बताया कि सुबह सात बजे यह रूट मार्च नई सडक़ से आरंभ किया गया जो घंटाघर घुमटी होते हुए कपड़ा बाजार, कंदोई बाजार, सर्राफा बाजार,लाडजी का कुआं चौकी, बालवाड़ी स्कूल रोड से होते हुए जालोरी गेट तक चला।

इस दौरान एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह के साथ स्वयं एसीपी केंदीय मंगलेश चूंडावत भी थी। पुलिस के काफी जवान इस रूटमार्च में शामिल हुए। यह रूटमार्च आगामी पर्वों एवं त्योहारों के मद्देनजर निकाला गया है। रूटिन प्रक्रिया में इसे निकाला गया।

Related posts: