Doordrishti News Logo

चार जगह से चार दुपहिया वाहन चोरी

जोधपुर,चार जगह से चार दुपहिया वाहन चोरी। वाहन चोरों ने कमिश्नरेट क्षेत्र में चार जगहों गाडिय़ों को चुराया है। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज किए हैं।उदय मंदिर थाने में दी रिपोर्ट में इमरतिया बेरा के पास पावटा सी रोड निवासी रतनलाल पुत्र दलपत जैन ने पुलिस को बताया कि वह रोडवेज बस स्टेण्ड पर आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह लक्की बाल निकेतन के पास बेरियों का मौहल्ला निवासी तरूणा सोनी पत्नी रंजन सोनी ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी गाड़ी को कोई चुरा ले गया।

यह भी पढ़ें – कुम्हार प्रजापति समाज का रक्तदान शिविर रविवार को

प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में कबीर नगर निवासी सलीम खान पुत्र घीसू खान ने पुलिस को बताया कि 7 जून को दरगाह केे पास खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि देवनगर पुलिस ने बताया कि मिल्क मैन कॉलोनी निवासी रवि भाटी पुत्र मनोहरलाल भाटी की बाइक लूणी पंचायत समिति भवन के निकट से चोरी हो गई।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026