Doordrishti News Logo

परिवार गांव गया,चोर आठ लाख के आभूषण और 70 हजार चुरा ले गए

जोधपुर,परिवार गांव गया,चोर आठ लाख के आभूषण और 70 हजार चुरा ले गए। शहर के निकट बनाड़ स्थित महावीर नगर नांदड़ी में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग मूल गांव बोरूंदा गए थे। दो दिन से सूने पड़े मकान से अज्ञात चोर आठ लाख के सोने चांदी के जेवरात और 70 हजार की नगदी ले गए। इस बारे में अब बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें – डिस्कॉम तकनीशियन कर्मी के साथ मारपीट

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: बोरूंदा के घोड़ावट हाल महावीर नगर नांदड़ी निवासी गोपालदान पुत्र सांवलदान की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 12 जून को अपने गांव गया था। इस बीच घर सूना था। 14 जून को लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने घर का सारा सामान अस्तव्यस्त करते हुए वहां 11 तोला सोने के आभूषण के साथ 300 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। अलमारी में रखे 70 हजार रुपए भी ले गए। सूचना पर बनाड़ पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026