जोधपुर, कई बरसों से उपेक्षित भील समाज के लोगों ने शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। समाज के लोग अलग से छह प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
राज्य सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांग नही मानी गई तो वे उग्र आंदोलन भी कर सकते हैं। समाज के लोग अपनी जायज मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं।

भील समाज के नेता सुशील कुमार ने बताया कि उनका समाज उपेक्षित चल रहा है। भर्तियों में भी उनके समाज को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। कई सरकारें आई और गई, मगर उनके समाज की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
अब उनका समाज राज्य सरकार से अलग से छह प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है। यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो वे उग्र आंदोलन भी कर सकते हैं। समाज के लोगों द्वारा आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिए जाने के साथ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

