Doordrishti News Logo

किशन गोपाल सोनी को तीन दिन की और पुलिस रिमांड

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र कुम्हारियां कुआं जटिया बास में सात साल के मासूम हिमांशु उर्फ लाडू की हत्या के आरोपी से बरामद हुए टेबलेट फोन में पुलिस को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

उसने कई तरह के एप्स अपने टेबलेट फोन में डाउनलोड कर रखे थे। जिसमें सूनी जगहों को ढूंढने से लेकर वर्चुअल नंबरों को कैसे इस्तेमाल किया जाता है की जानकारी मिली। आईपी एड्रेस को कैस मिटाया जाए इसका भी ऐप मिला है। आरोपी महज दसवीं तक पढ़ा हुआ है फिर भी वह नेट का अच्छा जानकार निकला है।

many-types-of-apps-found-in-the-tablet-phone-of-the-accused-of-himanshu-kidnapping-and-murder

पुलिस ने शनिवार को उसकी रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की और पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस को इससे कई और भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटानी है।

बरामदगी के तौर पर ज्यादातर सामान जब्त कर लिया गया है। आरोपी किशन गोपाल सोनी की निशानदेही पर पुलिस ने आज फिर साक्ष्यों को जुटाया। फिर से मौका तस्दीक के साथ ही घर की तलाशी ली गई। इसमें अभी कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

many-types-of-apps-found-in-the-tablet-phone-of-the-accused-of-himanshu-kidnapping-and-murder

खांडाफलसा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोई और भी घटना में शरीक तो नहीं है। ज्ञात हो कि 15 मार्च को कुम्हारियां कुआं जटिया का बास निवासी हिमांशु पुत्र बंशीलाल प्रजापत का अपहरण हुआ था।

अगले दिन उसका शव पोलो ग्राउण्ड में एक सूखे नाले में मिला था। इस घटना में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पड़ौसी किशन गोपाल सोनी को गिरफ्तार किया था। जो अभी पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026