Doordrishti News Logo
  • प्लास्टिक कट्टे में मिला मासूम का शव

  • भीतरी शहर के लोगों में रोष

  • लोगों ने प्रतिष्ठान किए बंद

  • एडीसीपी पूर्व, तीन एसीपी, थानेदारों व 40 जवानों की टीम लगी हत्यारे की तलाश में

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र जटियों की गली, कुम्हारियों का कुआ क्षेत्र से सोमवार को अपरान्ह बाद घर के सामने खेलते समय लापता हुए एक सात वर्षीय बालक का शव आज सुबह पोलो गाउण्ड के पास सूखे नाले में प्लास्टिक के कट्टे में मिला। मृतक के गले में फंदा लगा हुआ था।

संभवत: उसका गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है और उसके बाद शव को सूनसान क्षेत्र में डम्प किया गया। खांडा फलसा थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज अपहरण के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ते हुए अज्ञात हत्यारे की सरगर्मी से तलाश शुरू की है।

after-killing-the-missing-innocent-child-the-cruel-threw-them-in-a-plastic-bag

पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई है, जो घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य तकनीकी सूचनाएं एकत्रित कर रही हैं।

डीसीपी पूर्व धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया है कि रातानाडा थाना पुलिस को आज सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि पोलो ग्राउण्ड में सूखे नाले में एक प्लास्टिक का कट्टा पड़ा है। जिसमें किसी बच्चे का शव है। सूचना पर एडीसीपी भागचंद, एसीपी दरजाराम, रातानाडा थानाप्रभारी लीलाराम सहित अन्य पुलिस के अधिकारी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

बाद में डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया और घटना स्थल को सील करते हुए जांच शुरू की गई। एफएसएल टीम के घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद रातानाडा थाना पुलिस ने शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

बाद में मासूम मृतक की शिनाख्त दो दिन पूर्व शहर के भीतरी क्षेत्र जटियों की गली, कुम्हारियों का कुआं क्षेत्र से गायब हुए सात वर्षीय हिमांशु प्रजापत पुत्र बंशीलाल के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे के गले में फंदा पड़ा हुआ मिला था। संभवत: उसकी गला घोंटकर हत्या की है।

इकलौता पुत्र था हिमांशु

बंशीलाल प्रजापत की दो बच्चियां हैं व सबसे छोटा पुत्र हिमांशु था। वह घर का इकलौता चिराग था। जिसे बेरहमी से बुझा दिया गया।

तीन एसीपी नौ थानाधिकारी लगे पड़ताल में

पुलिस उपायुक्त धर्मेद्र सिंह यादव अब इस ब्लाइंड मर्डर के प्रकरण की गुत्थी सुलझाने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने के साथ मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को जांच रहे हैं। रात तक पुलिस के आलाधिकारी इस गुत्थी को सुलझाने के हरसंभव प्रयास में जुटे रहे।

बाजार बंद,शव मोर्चरी में

इधर इस घटना की जानकारी जब कुम्हारियां कुआं क्षेत्र के लोगों को हुई तो वे अपने प्रतिष्ठान बंद कर तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे। क्षेत्र के लोगों में पुलिस को लेकर रोष भी बना है। क्षेत्र की महिलाएं हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी होने के साथ ही विरोध भी जता रही हैं।

भाजपाई पहुंचे कुम्हारियां कुआं प्रदर्शन कर रही महिलओं से की बातचीत

इधर देर शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुम्हारियां कुआं पर पहुंचे। यहां पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की और मृतक के परिजनों से संवेदना प्रकट की। भाजपा ने 48 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर जोधपुर बंद तक की चेतावनी दी है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026