Doordrishti News Logo

सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी

जोधपुर, रातानाडा मोहनपुरा स्थित श्रीपीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के ब्रह्मलीन महंत शिवचेतनगिरी महाराज के दिव्याशीष से महंत श्रीधरगिरी और मसुरिया रामद्वारा के महंत रामरतन के पावन सानिध्य में 18 मार्च से 24 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बैनर और पेप्लेट्स का आज मंदिर में महंत श्रीधरगिरी, संत गंगागिरी, मंदिर सत्संग समिति सदस्य शशिकांत तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी पंकज जांगिड़ और गिरीश बोराणा की मेजबानी में विमोचन किया गया।

shrimad-bhagwat-katha-from-1-thursday-the-banner-was-released

महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि यह आयोजन मंदिर सत्संग समिति की वरिष्ठ सदस्या और ब्रह्मलीन महंत शिवचेतनगिरी की शिष्या शशीलता शर्मा और उनके परिजनों की ओर से स्व. होतीलाल शर्मा, गोमती देवी शर्मा, निहालचंद शर्मा तथा समस्त पितरों के कल्याणार्थ किया जा रहा है।

आयोजक शशीलता शर्मा और सुधीर शर्मा ने बताया कि 18 मार्च से आयोजित कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा जिसमें संत रामप्रिय दास शास्त्री कथा का संगीतमय वाचन करेगें। कथा से पूर्व 18 मार्च को सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा रातानाडा कृष्ण मंदिर से रवाना होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी आयोजनकर्ता शशीलता शर्मा, सुधीर शर्मा, मंजरी शर्मा, कौशिकी, नमन और मंदिर सत्संग समिति सदस्य व्यवस्था में सहयोग देंगे।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026