Doordrishti News Logo

राज्यपाल मिश्र व प्रथम महिला ने किया मतदान

  • मिश्र ने कहा मतदान लोकतंत्र का पावन पर्व
  • मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है

जयपुर,राज्यपाल मिश्र व प्रथम महिला ने किया मतदान। राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया। राज्यपाल मतदान के लिए प्रात: 9.30 बजे सी स्कीम, सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां अपना मतदान किया।

यह भी पढ़ें – चलती ट्रेन से युवक गिरा,गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल

राज्यपाल मिश्र ने बाद में कहा कि मतदान भारत के हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। इसी से लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने संविधान की उद्देशिका के प्रारंभ “हम भारत के लोग” की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का अर्थ ही हम सबसे है। लोकतंत्र में जनता और उसका मत ही प्रमुख है। उन्होंने स्वयं और दूसरों को प्रेरित कर मतदान के लिए जागरूक किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का पावन पर्व है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को प्रातः मतदान के लिए सिद्वार्थ नगर के नवोदय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मतदान केन्द्र पहुंचे।उन्होंने मतदान केन्द्र पर सपरिवार मतदान किया।

यह भी पढ़ें – लुटेरी दुल्हन तीन दिन बाद ही पांच लाख की नगदी व जेवर लेकर चंपत

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सपरिवार किया मतदान
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को जयपुर के सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक बधिर विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में सुबह 7 बजे परिवार सहित मतदान किया। मुख्य सचिव ने पंक्ति में लगकर अपनी बारी आने पर वोट दिया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने किया मतदान
राजस्थान लोकसभा आम चुनाव- 2024 के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल,गांधी नगर स्थित मतदान केंद्र क्रम 53 पहुँचकर मतदान किया। इस दौरान गुप्ता ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026