Doordrishti News Logo

ऑटो सवार युवती के हाथ से बैग झपट ले गए बाइक सवार बदमाश

जोधपुर,ऑटो सवार युवती के हाथ से बैग झपट ले गए बाइक सवार बदमाश। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड सर प्रताप स्कूल के सामने आधी रात को ऑटो में आ रही एक युवती के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में आईफोन सहित कई जरूरी सामग्री और रुपए थे। पीडि़ता ने इस बारे मेें सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। लुटेरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस भ्रष्‍टाचार और आतंकवाद की जननी-भजनलाल

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17ई 179 में रहने वाली ऐश्वर्या पुत्री सुरेश सिंधी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि वह 28-29 मार्च की रात डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन से उतर कर एक ऑटो मेें सवार हुई थी। ऑटो चालक एमजीएच रोड से होते हुए निकला। तब एमजीएच रोड पर सरप्रताप स्कूल के सामने पहुंचने पर एक बाइक पर दो युवक सवार होकर पीछे से आए और उसके हाथ से बैग को झपट कर ले गए। बैग में उसका आईफोन 13- प्रो, दो हजार की नगदी,एटीएम,आधार,पेन,डीएल आदि के साथ वालेट था।ऑटो चालक ने बाइक सवारों का पीछा भी किया मगर वे हाथ नहीं लगे। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की गई है। सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed