Doordrishti News Logo

विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

  • शव का कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
  • पांच साल हुए शादी को

जोधपुर,विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी। शहर के निकटवर्ती केरू स्थित महादेव नगर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी को पांच साल ही हुए थे। दो बच्चे भी हैं। आत्महत्य का कारण पता नहीं लगा है। शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – राजकीय दंत महाविद्यालय की ओपीडी की सेवाएं शुरू

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि झालामंड स्थि नवदुर्गा कॉलोनी की रहने वाली 25 साल की संगीता की शादी पांच साल पहले केरू स्थित महादेव नगर निवासी रूपाराम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार को संगीता के रस्सी से फंदा लगाने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव को एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया। आज उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजन को सुपुर्द किया गया।

थानाधिकारी ढाका ने बताया कि संगीता के आत्महत्या किए जाने का कारण का पता नहीं लगा है। पति मजदूरी करता है। फिलहाल मामले में एसडीएम की तरफ से तफ्तीश की जा रही है। परिजन ने फिलहाल कोई शक जाहिर नहीं की। पति रूपाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: