Doordrishti News Logo

नाले में मिला अज्ञात शव,पहचान के प्रयास

जोधपुर,नाले में मिला अज्ञात शव, पहचान के प्रयास। शहर के निकट बोरानाडा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। शव को पहचान के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है। संभवत: वह नशे में वहां गिरा होगा।

यह भी पढ़ें – उद्यमियों ने किया वंदे भारत ट्रेन के वर्कशॉप का भ्रमण

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि ठाकुर जी के मंदिर के पास बोरानाडा क्षेत्र में केबिन चलाने वाली सुगनी देवी पत्नी बद्रीाम प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके केबिन के पास में नाला चल रहा है। इसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। संभवत: वह नशे में गिरा होगा और मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: