Doordrishti News Logo

शादी समारोह से बैग चोरी,तीन महिलाओं पर जताया संदेह

बैग में थे 45 हजार रुपए सोने के जेवर और जरूरी दस्तावेज

जोधपुर,शादी समारोह से बैग चोरी,तीन महिलाओं पर जताया संदेह। शहर के निकट जैसलमेर रोड पर एक मैरिज हॉल से जेवरात और नगदी भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 45 हजार रुपए और 15 ग्राम सोने के आभूषण थे। साथ ही जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे।पीडि़त ने शादी में आई तीन अज्ञात महिलाओं पर इसका संदेह जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी है। जिस पर राजीव गांधी पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 7 लाख रुपए वसूले

बासनी प्रथम फेज लक्ष्मी विहार के रहने वाले रूपाराम पुत्र दलाराम परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि दो दिन पहले उसकी बेटी की शादी का समारोह जैसलमेर बाइपास पर मैरिज हॉल एम्पायर रिसोर्ट में चल रहा था।परिवार के लोग रस्म अदायगी में व्यस्त थे। इस बीच समारोह स्थल से बैग चोरी हो गया। बैग में 45 हजार रुपए,सोने के कानों के टोप्स,झूमर जोड़ी,चेन तकरीबन 15 ग्राम सोना था। साथ ही बैग में उसका ड्राइविंग लाइसेंस,आधार कार्ड-पेन कार्ड आदि भी रखे हुए थे।
शादी समारोह में आई तीन संदिग्ध महिलाओं द्वारा संभवत: यह बैग चुराया गया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: