बदले मौसम में फिर घुली ठंडक, फागण में सर्दी का असर
पश्चिम विक्षोभ का असर
जोधपुर,बदले मौसम में फिर घुली ठंडक, फागण में सर्दी का असर।शीत ऋतु बीत चुकी है। अब फागण का माह चल रहा है। लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी लौटने का नाम नही ले रही। प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। रविवार को भी प्रदेश पर इसका असर देखा गया। आज भी विक्षोभ का असर बना हुआ है। मारवाड़ में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों ने आसमां में डेरा जमा रखा है। प्रदेश में कुछेक स्थानों पर मेघगर्जना और बारिश से फिर ठंडक घुल गई है।
यह भी पढ़ें – सात लाख की नगदी व दस तोला सोना चोरी कर ले गए
मारवाड़ में सुबह से ही बादलों का डेरा लगा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे तक विक्षोभ का असर बना रहेगा जिससे मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी के आसार बने हैं। हालांकि यह विक्षोभ कमजोर है जल्द ही छंट भी जाएगा। सोमवार जोधपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम मेें ठंडक बनी होने से सर्द हो गया है। दिनचर्या पर भी परिवर्तन देखने को मिला है।
आज सुबह से ही आसमां में घटाटोप छाया हुआ है। सूर्यदेव ने भी दर्शन लाभ नहीं दिए। हवा की गति भी धीमी है। मगर मौसम ठंडा बना हुआ है। हालांकि लोगों ने गर्म लबादे ओढऩे अब तकरीबन बंद कर दिए है। बार बार बदल रहे मौसम से मौसमी बीमारियों का असर भी बढ़ गया है। सर्दी जुकाम और खांसी के रोगी बढ गए हैं।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

