Doordrishti News Logo

सात लाख की नगदी व दस तोला सोना चोरी कर ले गए

  • परिवार मजदूरी करने जैसलमेर गया
  • सप्ताह भर तक सूना था घर
  • सवा किलो चांदी के आइटम भी पार

जोधपुर,सात लाख की नगदी व दस तोला सोना चोरी कर ले गए।शहर के निकट मथानिया स्थित मगरे की ढाणी में तिंवरी में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सात लाख की नगदी,दस तोला सोने के आभूषण के साथ सवा किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीडि़त परिवार मजदूरी करने के लिए जैसलमेर गया हुआ था। इस बारे में मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी

मथानिया पुलिस ने बताया कि मगरे की ढाणी तिंवरी निवासी पारसनाथ पुत्र सोमनाथ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 12 फरवरी को मजदूरी करने के लिए परिवार सहित जैसलमेर ठेकेदार के पास गया था। सप्ताह भर से घर सूना पड़ा था। 19 फरवरी की शाम को लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने अलमारी बक्सों के ताले तोडक़र सामान बिखेर दिया। इनमें रखे आठ- दस तोला सोने के जेवर तिमणियां, बाजूबंद,कंठी,बोर,लूण,कानों के बाले, अंगुठियां और चांदी के तकरीबन सवा किलो आइटम और सात लाख की नगदी चुराकर ले गए। चोरी की सूचना पर मथानिया पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026