Doordrishti News Logo

सात सौ की उधारी न देने पर रिश्तेदार भाई को चाकू से गोदा

  • घायल अस्पताल में भर्ती
  • पर्चा बयान लिया

जोधपुर,सात सौ की उधारी न देने पर रिश्तेदार भाई को चाकू से गोदा। शहर के बनाड़ स्थित नांदड़ी क्षेत्र में सात सौ रुपए के लिए अपने रिश्तेदार भाई को चाकू से गोद दिया। घायल को मथुरदास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत खतरे से बाहर है। उसका आज पर्चा बयान लिया गया। पीडि़त की तरफ से हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – ब्लूमिंग लोटस स्कूल ने मनाया स्पोर्ट्स डे

बनाड़ थाने के एएसआई परसराम ने बताया कि खेड़ी ढाणी निवासी अनिल पुत्र हनुमानराम विश्रोई ने अपने एक रिश्तेदार भाई माता का थान निवासी रमेश से सात सौ रुपए महिने भर पहले उधार लिए थे। मगर वह उधारी नहीं चुका पाया। 23 फरवरी की रात को रमेश ने फोन कर अनिल को मिलने के लिए बुलाया। अनिल नांदड़ी फांटा स्थित एक मिठाई की दुकान के पास में मिला। जहां रमेश ने उधारी के रुपयों की मांग की। दोनों में मारपीट हो गई। इस पर रमेश ने अपने पास रखे चाकू से अनिल पर हमला कर दिया। जिससे उसके शरीर,पेट सहित अन्य जगहों पर तीन चार घाव लगे। बाद में रमेश फरार हो गया।

यह भी पढ़ें – एनसीसी व खेल देशसेवा का जज्बा सिखाती-कर्नल चौहान

एएसआई परसराम ने बताया कि अनिल को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका पर्चा बयान लिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बारे में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी रमेश की तलाश की जा रही है। दोनों रिश्तेदारी में भाई ही लगते हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026