Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 15 लाख ऐंठे

डेढ़ साल बाद भी नहीं लगाया सोलर प्लांट

जोधपुर,सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 15 लाख ऐंठे।शहर के पहाडग़ंज द्वितीय किशोर बाग में रहने वाले एक युवक और उसकी बहन से सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। आरोपी के खिलाफ अदालत में इस्तगासे के  आधार पर अब मंडोर पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड के हल्द्वानी में अराजक तत्वों के पथराव के बाद कर्फ्यू लगाया

पहाडग़ंज द्वितीय किशोरबाग निवासी संपतसिंह पुत्र प्रेमसिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसने जालोरी गेट स्थित माधोबाग एसबीआई के पास में रहने वाले पारसराम सोलर प्लांट चलाने वाले पाशुतोष व्यास पुत्र सुरेश चंद व्यास से वर्ष 2022 में संपर्क किया था। तब परिवादी ने बताया कि उसकी बहन हेमलता के घर के पर सोलर प्लांट लगाना है। इस पर उससे 15 लाख रुपए मांगे गए। परिवादी ने बिना लिखापढ़ी कर विश्वास मेें पहले उसे 10 जून 22 को 3 लाख रुपए दिए फिर 50 हजार और बाद में साढ़े चार लाख और दे दिए। इसके बाद और रकम दी गई इस तरह 15 लाख रुपए पाशुतोष व्यास को दिए गए। मगर वह बाद में सोलर प्लांट लगाने के लिए आनाकानी करने लगा और अंत में उसने सोलर प्लांट लगाने से इंकार कर दिया। फिर भी परिवादी और उसकी बहन आरोपी से मिलने 24 जनवरी 23 को उसके पास गए थे। तब उसने आश्वासन दिया कि वह सोलर प्लांट लगाकर दे देगा नहीं तो रुपए लौटा देगा। मगर उसने सोलर प्लांट नहीं लगाया और खुद की पहुंच काफी ऊंची बता कर मरवा देने की धमकी तक दे डाली और कहा तुम लोगों से रुपए ऐंठने थे सो ऐंठ लिए। मंडोर पुलिस ने अब कोर्ट से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू,50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

निर्माणाधीन भवन से विद्युत केबल और बोर्ड चोरी
दीनदयाल पार्क के पीछे कमला नेहरू नगर निवासी राजेंद्र प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश मूंदड़ा ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके निर्माणाधीन भवन से अज्ञात चोर विद्युत केबल से लाइन काट कर वायर और बोर्ड इत्यादि चोरी कर ले गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स नजर आया है। पूर्व मेें भी उसके भवन मेें चोरियां हो गई थी। प्रतापनगर पुलिस अब चोर की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें – उपमुख्य मंत्री वित्त मंत्री दिया कुमारी ने किया राज्य का पहला लेखानुदान बजट विधानसभा में पेश

रातानाडा पुलिस ने पकड़ा स्थाई वारंटी
शहर की रातानाडा पुलिस ने तीन स्थाई एवं तीन गिरफ्तारी वारंटों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्त पंचवटी कॉलोनी रातानाडा हाल सूरत गुजरात निवासी कैलाश धूत पुत्र परसराम धूत को पकड़ा गया है। उसे गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लाया गया है। आरोपी के खिलाफ तीन स्थाई एवं तीन गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखे थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026