Doordrishti News Logo

दस हजार टन अवैध बजरी नष्ट

मादक पदार्थ और अवैध बजरी को लेकर पुलिस ने उड़ाया ड्रोन

जोधपुर,दस हजार टन अवैध बजरी नष्ट। कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस की तरफ से मादक पदार्थ एवं अवैध रूप से बजरी खनन करने वालों के खिलाफ नकेल कसने के लिए ड्रोन से कार्रवाई आरंभ की गई है। गुरुवार को पुलिस ने ड्रोन विशेषज्ञ की मदद से लूणी के गुढ़ा विश्रोईयान,कुड़ी और विवेक विहार क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर कई स्थानों का सर्वे करवाया गया। पुलिस ने सर्वे में 10 हजार टन अवैध बजरी का स्टाक नजर आने पर उसे नष्ट करने की प्रक्रिया अपनाई गई।

यह भी पढ़ें – हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू,50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी और अवैध बजरी खनन को गुरुवार को लूणी, कुड़ी विवेक विहार के साथ गुढ़ा विश्रोईयान क्षेत्र में ड्रोन प्रभारी सुरेंद्र सिंह के साथ टीम ने छह सात जगहों पर ड्रोन उड़ाकर अवैध बजरी का स्टाक का पता लगाया। तकरीबन दस हजार टन बजरी का अवैध स्टाक मिलने पर बाद में रेवेंयू एवं खनन विभाग के साथ मिलकर बजरी को नष्ट किया गया।डीसीपी वेस्ट यादव ने बताया कि यदि किसी खातेदार भूमि पर अवैध बजरी का स्टाक पाया गया तो उसके खिलाफ राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026