उत्तराखंड के हल्द्वानी में अराजक तत्वों के पथराव के बाद कर्फ्यू लगाया

  • दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश
  • कई घायल होने के समाचार

हल्द्वानी,उत्तखण्ड के हद्वानी में नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को करने के बाद अराजक तत्व में जहां एक और पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर पथराव कर दिया। कई गाड़ियों में आग लगा दी हालत इतनी बिगड़ गए कि अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा पुलिस थाने में पथराव कर दिया और कई सरकारी और निजी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों से यह भी पता चला है कि बनभूलपुरा इलाके से कई राउंड फायरिंग भी की गई है। पुलिस ने हालात को नियंत्रण करने के लिए प्रयास किए हैं। फिलहाल कई लोग घायल हैं 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं जबकि कई पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हैं। फिलहाल पुलिस हालात को काबू करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – एक ही रात में चार घरों में घुसे नकबजन,कच्छा बनियान गिरोह का संदेह

इस मामले में मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। उन्होंने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरुवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्यसचिव राधा रतूडी,पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews