Doordrishti News Logo

बालोतरा थाने का हिस्ट्रीशीटर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

  • देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले
  • पुलिस को देख भागने का प्रयास

जोधपुर,बालोतरा थाने का हिस्ट्रीशीटर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार।कमिश्ररेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने नहर चौराहा के पास में बाइक पर जा रहे एक युवक की तलाशी में अवैध हथियार बरामद किया है। आरोपी से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।आरोपी बालोतरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास करने लगा था।

यह भी पढ़ें – बाउंस ऑफ जॉय प्रोग्राम लॉन्च

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की चलाई जा रही सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत रविवार को पुलिस को मुखबिरी सूचना मिली कि अणदाराम स्कूल से होते नहर चौराहा की तरफ जा रहे एक युवक के पास में अवैध हथियार मिल सकता है। इस पर गश्त कर रहे एसआई शैतान चौधरी मय टीम ने नहर चौराहा के पास में बाइक सवार को रुकवाया। युवक के पास तलाशी में अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें – घर सूना छोड़कर सूरत गया,नगदी और आभूषण चोरी

थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि इस पर आरोपी पुरोहितों का बास सराणा बालोतरा हाल समदड़ी रोड बालोतरा निवासी सुरेशराम पुत्र तुलसाराम राजपुरोहित को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। वह पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयस करने लगा था। उसे अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी बालोतरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अब तक 12 प्रकरण दर्ज सामने आए हैं। जिसमें मादक पदार्थ तस्करी,आर्म्स एक्ट,मारपीट और अवैध वसूली के आरोप हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम में एसआई फगलूराम,यातायात कांस्टेबल सुशील कुमार,जोगराजसिंह,भविष्य कुमार, रामेश्वर,वीराराम एवं दिनेश शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026