Doordrishti News Logo

निजी कोचिंग संस्थान की नाबालिग छात्रा का फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

शिकायत पर सहपाठियों ने भाई और मां से किया अभद्र व्यवहार

जोधपुर,निजी कोचिंग संस्थान की नाबालिग छात्रा का फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल।शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र की एक निजी कोचिंग में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा का सहपाठियों द्वारा फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रकरण सामने आया है। जब इस बारे में पीडि़ता की मां और भाई ने आरोपी सहपाठियों को शिकायत की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।पीडि़त छात्रा के भाई के साथ मारपीट की गई। इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज हुआ है।मारपीट, लज्जा भंग एवं पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें – घर सूना छोड़कर सूरत गया,नगदी और आभूषण चोरी

पुलिस ने बताया कि एक छात्रा यहां थाना क्षेत्र के निजी कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत है। उसके कुछ सहपाठियों द्वारा फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। काफी समय यह क्रम चला आ रहा है। इस बारे में छात्रा ने अपनी मां और भाई को बताया तो उन लोगों ने आरोपी सहपाठियों को शिकायत की। इस पर पीडि़त छात्रा के भाई के साथ मारपीट की गई। उसकी मां से भी अभद्र व्यवहार किया गया। मामलें में तफ्तीश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026