Doordrishti News Logo

लारेंस व रोहित गोदारा का मुख्य गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • पुलिस से बचने के लिए भागा
  • भागते हुए घायल
  • पिस्टल,जिंदार कारतूस और मादक पदार्थ बरामद
  • वासुदेव सिंधी हत्याकांड में था शामिल

जोधपुर,लारेंस व रोहित गोदारा का मुख्य गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे।जिले की ग्रामीण पुलिस ने रविवार की शाम को खेड़ापा के बावड़ी क्षेत्र में लारेंस एवं रोहित गोदारा के एक गुर्गे के होने की जानकारी पर धरपकड़ के लिए विशेष रूप से ऑपरेशन चलाया। आरोपी पुलिस से खुद को घिरा देख भागने लगा। बाद में पुलिस ने घेराबंदी की और पकड़ लिया। मगर भागते समय वह गिरा और घायल हो गया। उसका एक पैर फ्रेक्चर हुआ है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल,दो जिंदा कारतूस और अफीम का दूध बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – निरोगी जीवन के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं युवा-सीएम

फिलहाल पुलिस सुरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। अभियुक्त को छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी जोधपुर में हुए वासुदेव सिंधी हत्याकांड में शामिल था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के क्राइम ब्रांच की सूचना पर जोधपुर ग्रामीण डीएसटी पुलिस के ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा का महत्पूर्ण गुर्गा हनुमानगढ़ निवासी भैरूसिंह को पकड़ा गया। आरोपी पुलिस से खुद को घिरा देखकर भागने लगा तो उसका पीछा कर पकड़ा जा सका। मगर वह भागते समय गिरा और घायल हो गया। आरोपी भैरूसिंह वासुदेव सिंधी मर्डर कांड मे शामिल रहा है। अवैध वसूली में लॉरेंस गैंग का सहयोगी रहा है। उसके पास से एक अवैध पिस्टल,2 कारतूस एवं 100 ग्राम अफीम बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें – रेटिंग के खेल में युवक 21.78 लाख लुटवा बैठा

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि पुलिस थाना खेड़ापा के बावड़ी गांव में रविवार की शाम लगभग 5 बजे उसे पकडऩे के लिए ऑपरेशन सर्च चलाया गया।ऑपरेशन के दौरान भागते हुए भैरूसिंह घायल हो गया। उसके पैर में चोट आने पर उसे बावड़ी चिकित्सालय ले जाया गया। भैरोसिंह पर पूर्व से हत्या,हत्या के प्रयास,अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण दर्ज हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026