Doordrishti News Logo

ज्वैलर को ऑनलाइन पेमेंट डालने के नाम पर 40 हजार की ठगी

फर्जी स्क्रीन शॉट भेज 9 हजार का 90 हजार बता दिया

जोधपुर,ज्वैलर को ऑनलाइन पेमेंट डालने के नाम पर 40 हजार की ठगी। शहर के मधुबन स्थित सरस्वती नगर के रहने वाले एक ज्वैलर से शातिर ने ठगी कर 40 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इस बारे में भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। बासनी प्रथम चरण मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित सरस्वती नगर निवासी विक्रम पुत्र पुखराजदास वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – एम्स जोधपुर का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को

इसमें बताया कि वह ज्वैलरी कारोबार करता है। 10 जनवरी को अंजान शख्स कॉल किया और कहा कि उसकी पत्नी और वह उसकी दुकान से ज्वैलरी बनाते हैं। उसकी पत्नी उसके पास में ज्वैलरी लेने आने वाली है। वह उसके खाते में 9 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहा है। रुपए उसकी पत्नी को दे देना। इस पर झांसे में आए ज्वैलर ने हामी भर दी। बाद में कॉल आया कि गलती से उस शख्स ने नौ हजार के बजाए 90 हजार रूपए भेज दिए है। इसके लिए उसने एक स्क्रीन शॉट भी खींच कर डाला। तब पीडि़त विक्रम ने कहा कि उसके खाते में तो 9 हजार का ही बता रहा है। तब शातिर ने स्क्रीन शॉट भेजने के साथ रुपए फिर से ट्रांसफर करने को कह दिया और उसे यह रुपए अपने किसी परिचित को भेजने हैं। वापिस रुपए ट्रांसफर करो। सोच पड़े विक्रम में आखिरकार 40 हजार रुपए शातिर के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस पर शातिर ने फिर अपना फोन बंद कर डाला।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026