Doordrishti News Logo

गुड गवर्नेंस के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले- कलक्टर

  • जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की

जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण,गुड गवर्नेंस के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले-कलक्टर
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय अधिकारियों और वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों की प्रगति की समीक्षा की औ सम्बन्धितों को निर्देश दिए। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि शिविरों का मूल उद्देश्य गुड गवर्नेंस के माध्यम वास्तविक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएम उज्जवला योजना को सेचुरेशन के स्तर पर ले जाना है।

यह भी पढ़ें – किराणा दुकानदार पर चेक चुराकर 3.71 लाख निकालने का आरोप

आयुष्मान भारत ईकेवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी शत प्रतिशत करने एवं पीएम उज्जवला योजना के पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – रेलवे कर्मचारी के मकान में नकबजनी

सभी विभाग केपीआई एवं माइलस्टोन निर्धारित करें
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 100 दिवस की कार्ययोजना के अनुरूप अपने विभाग के केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) एवं माइलस्टोन निर्धारित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को फील्ड विजिट करने एवं निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं का सही एवं उचित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – अर्थिंग में पानी डालते करंट लगने से महिला की मौत

रिटर्निंग अधिकारियों को एसएसआर कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के दिए निर्देश
अग्रवाल ने मतदाता सूचियां के एस एसआर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर आपतियां एवं सुझाव लेंगे। प्रत्येक शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे। उन्होंने आरओ को संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर वल्नरेबल बूथ का चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – ठंड से कंपकंपाया मारवाड़,गलन ने बढ़ाई परेशानी

ये थे उपस्थित
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह,उप वन संरक्षक अजीत उच्चेई,अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जय नारायण मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) सुनीता पंकज,अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) चंपालाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026