Doordrishti News Logo

जेबीआर इलेवन व सेठी क्लब अन्तिम चार में पहुंची

पुष्करणा फुटबॉल क्वार्टरफाइनल

जोधपुर,जेबीआर इलेवन व सेठी क्लब अन्तिम चार में पहुंची। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की ओर से उम्मेद राजकीय स्टेडियम में चल रही पुष्करणा फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को जेबीआर इलेवन व सेठी क्लब ने मैच जीतकर अन्तिम चार में स्थान बनाया। पहले क्वाटर फाइनल मैच में जेबीआर इलेवन ने वीएमयू एफसी टीम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हाफ टाइम तक जेबीआर एक गोल से आगे थी। विजेता टीम के स्ट्राइकर सेन्टर फॉरवर्ड अभय पुरोहित ने पहले हाफ के 21वें मिनट गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। अभय की ही बढ़ाई बॉल पर अमित ने सेकण्ड हाफ के 17वें मिनट में गोल किया और 2-0 गोल से विजयी होकर अपनी टीम को अन्तिम चार में पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें – विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

दूसरा क्वाटर फाइनल एकतरफा रहा । सेठी क्लब ने चुलबुल बी को आसानी से 6-0 से हरा दिया व अपनी जगह सेमीफाइनल में बनाई। हाफ टाइम तक स्कोर 4-0 था। सेठी क्लब के अमिनेश ने दो,मिहिर व्यास,केशव, शुभम,ज्ञानु ने एक-एक गोल किये।
आयोजक अमरचन्द पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को दोनों सेमी फाइनल मुकाबले होंगे। पहला मैच जेएनवीसी व चुल्बुक ए टीम और दूसरा सेठी क्लब व जेबीआर के बीच खेला जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026