हत्या प्रयास में दो गिरफ्तार, श्वासनली कटी, बोलने में असमर्थ
जोधपुर, निकटवर्ती माणकलाव क्षेत्र में एक फार्म के चौकीदार पर बदमाशों ने ब्लेड से हमला किया। ब्लेड से किए गए वार से उसकी गले की श्वास नली कट गई। उसका अब निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह बोलने में असमर्थ है। पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वजह बदमाशों द्वारा फार्म हाऊस की जमीन पर बार-बार लकड़ीय़ां काटने और पशुओं को चराने से मना करना सामने आ रहा है।
करवड़ थाने के सबइंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि माणकलाव निवासी नखत सिंह पुत्र बागसिंह राजपूत एक फार्म हाऊस पर चौकीदार है। यहां पर जमीन पर कुछ लोग आए दिन लकड़ीय़ां काटने के साथ पशुओं को चराते रहते हैं। इस बात को लेकर वह कई बार रईस खां पुत्र फकीर खां और भागीरथ राम पुत्र ढगलाराम को उलाहना दे चुका है।
4 मार्च को भी ऐसा ही हुआ था। जब नखत सिंह ने उलाहना दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो उक्त दोनों नामजद लोगों ने उस पर हमला किया। अपने पास रखी ब्लेड से वार किया। जिससे उसके गले की श्वास नली कट गई। नखत सिंह का किशोरबाग मंडोर एरिया में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत सामान्य है मगर वह बोलने में असमर्थ लग रहा है। उसकी आवाज जाने का अंदेशा भी बना हुआ है। घटना को लेकर हत्या का प्रयास में केस दर्ज किया गया। दोनों नामजन अभियुक्तों को गिरफ्ता कर लिया गया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

