Doordrishti News Logo

जमीन विवाद पर जानलेवा हमला,पथराव किया व पानी का टांका तोड़ा

जोधपुर,जमीन विवाद पर जानलेवा हमला,पथराव किया व पानी का टांका तोड़ा। विवादास्पद जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने आरोपियों के खिलाफ तोडफ़ोड़ और जानलेवा हमले का मुकदमा माता का थान थाने में दर्ज कराया गया। जबकि एक युवक ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मापीट कर नकदी लूटने का मुकदमा मंडोर थाने में इस्तगासे से दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- एमडीएमएच में स्टेंट अस्सिटेड कॉइलिंग का पहला ऑपरेशन सफल

माता का थान पुलिस ने बताया कि जूनी बागर महामंदिर निवासी मुरलीधर पुत्र ओमप्रकाश परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें  पुलिस को बताया कि भदवासिया दधिमती नगर क्षेत्र में उसकी एक कब्जासुदा जमीन है जिस पर चल रहे विवाद के समय 13 दिसंबर को आरोपी लखपत राज जैन पुत्र जवरीलाल जैन और उसके आधा दर्जन साथी आए और जमीन पर बने टांके में तोडफ़ोड़ की और विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। माता का थान पुलिस इस संबंध में अब जांच कर रही है।

अपहरण एवं लूट का आरोप 
दूसरी तरफ मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में संत रविदास कॉलोनी दइजर निवासी मुकेश पुत्र आत्माराम ने पुलिस को बताया कि वह रूखिया प्याऊ मंडोर रोड क्षेत्र में गया था। जहां पर अनिल पुत्र रामेश्वर, रवि पुत्र चुतराराम, कमलेश पुत्र मूलाराम, विक्रम पुत्र रामेश्वर,महेन्द्र पुत्र मूलाराम,दीपक पुत्र रामेश्वर,अरूण पुत्र रामेश्नवर आदि ने रास्ता रोककर मारपीट की और सात हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर यह केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026