ब्राह्मण समाज की ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाकर किया अभिनंदन

जयपुर,ब्राह्मण समाज की ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाकर किया अभिनंदन। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फ़ेडरेशन (आईबीएफ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत व लाल बूंद जिंदगी रक्षक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन कर शिष्टाचार भेंट की।

इसे भी पढ़िए- जमीन विवाद पर जानलेवा हमला,पथराव किया व पानी का टांका तोड़ा

हस्तीमल सारस्वत व रजत गौड़ ने बताया कि सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगा और चहुंओर विकास होगा।इस दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने मोबाइल पर नव नियुक्त मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रवि तिवाड़ी,बजरंग दास स्वामी,अशोक शर्मा,राकेश शर्मा, सुनील शर्मा,गौरव निंबावत,तनय शर्मा इत्यादि मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews