Doordrishti News Logo

संभागीय आयुक्त ने एसडीएम कार्यालय का किया निरीक्षण

बालोतरा,संभागीय आयुक्त ने एसडीएम कार्यालय का किया निरीक्षण। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने गुरुवार को उपखण्ड कार्यालय बालोतरा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने उपखण्ड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया और उपखण्ड अधिकारी को राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित सुनवाई करते हुए निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर एसोसिएशन की जेपीएल सीजन पांच की टीमों की निलामी

उन्होंने कार्यालय से संबंधित विभिन्न लंबित कार्यों के निस्तारण के बारे में चर्चा की और निर्देश दिए। इससे पहले संभागीय आयुक्त मेहरा ने एसडीएम कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों की जांच और रखरखाव की व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर राजेंद्र विजय और उपखंड अधिकारी राजेश कुमार साथ थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews