Doordrishti News Logo

महात्मा गांधी विद्यालय में बच्चों को दी प्रयोगशाला की जानकारी

जोधपुर,महात्मा गांधी विद्यालय में बच्चों को दी प्रयोगशाला की जानकारी। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय 11 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में प्रयोगशाला दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान मंजू शर्मा ने प्रयोगशाला का महत्व बताया, विद्यार्थियों को प्रयोगशाला के प्रति प्रेरित किया और मैग्नेटिक कंपास की पूर्ण जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

इस अवसर पर प्रयोगशाला सहायक अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों को विषय के प्रति जागरूक करते हुए प्रयोग शाला का महत्व,सावधानियां और विभिन्न प्रकार की प्रयोगशालाओं के बारे में जानकरी दी और टेस्ला कॉइल (वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी) प्रोजेक्ट को समझाते हुए प्रदर्शित किया। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका गीतांजलि गहलोत ने प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के उचित व्यवहार के प्रति उन्हें जागरूक किया और क्षारीय और अम्लीय परीक्षण कराया। वरिष्ठ अध्यापिका स्मिता सुराणा ने प्रयोगशाला के उपकरणों की जानकारी दी।अध्यापिका राजकवर ने मैग्नीशियम की ऑक्सीजन से अभिक्रिया करवाते हुए बच्चों को विषय के प्रति प्रेरित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026