कार लूट वारदात का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार,लूटी कार बरामद
सवाईमाधोपुर से कार किराया करके जोधपुर में भाण्डू गांव के पास लाकर लूटा था
जोधपुर,कार लूट वारदात का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार,लूटी कार बरामद। शहर की बोरानाडा पुलिस ने सवाई माधोपुर से किराया कर लाई गई कार को जोधपुर में लूटे जाने पर एक आरेापी को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया है। अभियुक्त से पूछताछ चल रही है। मामला सामने आने के तीन घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा गया। बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मध्य रात्रि करीब 2.30 बजे बोरानाडा पुलिस थाना के रात्री गश्त चैकिंग अधिकारी को पुलिस कन्ट्रोल रुम से भाण्डू गांव के पास एक युवक से कार लूट की वारदात होने की सूचना मिली। इस पर गश्त चैकिंग अधिकारी एसआई माना राम ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त घटनास्थल भांडू कलां-सालावास रोड पहुँचे। जहां परिवादी सवाई माधोपुर निवासी कार चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र मोतीलाल के साथ तीन युवकों द्वारा सवाईमाधोपुर से कार किराया पर लाकर मारपीट कर रुपये,मोबाइल फोन व कार लूट कर ले जाने की जानकारी दी गई। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश पर लूटी गई कार का निरन्तर पीछा किया पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा के सहयोग से मुलजिम जीतू सिंह को लुटी हुई कार सहित दस्तयाब किया गया।
यह भी पढ़ें – रेलवे स्टेशन के बाहर युवक से मोबाइल लूटा
यह था मामला
सवाई माधोपुर के इंटियोस कार चालक परिवादी राजेन्द्र कुमार पुत्र मोतीलाल के अनुसार अभियुक्त जीतू सिंह व उसके साथी पवन तथा रोहित ने सवाईमाधोपुर से जोधपुर तक जाने के लिए कर बुक करवाई। परिवादी कार में बिठा कर रात्रि में 2 बजे जोधपुर पहुँचा तब अभियुक्तो ने कार चालक को भाण्डू से सालावास रोड पर चलने के लिए कहा एवं भाण्डू से सालावास रोड पर सूनसान जगह पर लघुशंका करने के लिए कार रुकवाई तथा कार रुकवा कर कार चालक राजेन्द्र कुमार के साथ मारपीट कर चाकू दिखाकर कार मोबाइल व रुपये लुटकर लेकर भाग गए।
यह भी पढ़ें – नर्सिंग परीक्षा में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी,मूल अभ्यर्थी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा
राहगीरों के मोबाइल से फोन कर दी जानकारी
कार चालक राजेन्द्र कुमार द्वारा घटना के बाद जोधपुर-बाड़मेर हाईवे पर पहुंच राहगीरों के मोबाइल से पुलिस कन्ट्रोल रुम से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी व घटना के सम्बन्ध में पुलिस थाना बोरानाडा पर लिखित रिपोर्ट पेश कर प्रकरण दर्ज करवाया। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि प्रकरण में अब दइपड़ा खिंचियान झंवर निवासी जीतू सिंह पुत्र हीरसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें – बकाया ऋण चुकाने के बाद एनओसी नहीं देना सेवा में कमी
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
पुलिस की टीम में थानाधिकारी के साथ एसआई मानाराम,कांस्टेबल श्रवण,गंगाराम,मुकेश एवं बालोतरा के कल्याणपुर थाने से हैडकांस्टेबल भोमाराम शामिल थे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

